26-09-2026 • सुप्रीम कोर्ट देखेगा भोपाल का नया मास्टर प्लान    • नेपाल आपदा - 580 की मौत लगभग 2400 लापता    • जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला    • यूपी पुलिस का हॉफ एनकाउंटर - सीबीआई जांच     • उज्जैन में भक्तों ने किए भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन    • खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुर    • भोपाल के बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा     • हिमाचल में मानसून का कहर:155 लोगों की मौत    • अगस्त क्रांति में इंदौर का महत्वपूर्ण योगदान - डाॅ. महेन्द्र    • 'मिर्जापुर द मूवीज् के नए पोस्टर जारी    


06 Aug, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के अगले अभियान की घोषणा की

दीपके ने कहा, "राजनीति की बात करें तो लोग कहते हैं कि हम सुबह किसी को एक पार्टी से चुनते हैं और शाम को वो किसी और पार्टी में होता है. सुबह हम एक सरकार के लिए वोट करते हैं और शाम को कोई और ही सरकार बन जाती है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर अपने हालिया विरोध प्रदर्शन की सफलता के बाद एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है.

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ  अपने गृह नगर छत्रपति संभाजी नगर में 'क्या बोलती पब्लिक' नाम के अभियान की घोषणा की. इस अभियान का मक़सद 'लोगों के मुद्दों' को समझना है.

इस साल जून और जुलाई महीने में सीजेपी ने नीट पेपर लीक मामले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था. 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ये आंदोलन ख़त्म हो गया था.

 .अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनके अभियान का पहला लक्ष्य शिक्षा पर होगा. उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग की बढ़ती फ़ीस की वजह से कई परिवारों के लिए अच्छी शिक्षा पाना मुश्किल हो गया है.उन्होंने दावा किया कि देश के सभी संस्थानों के ऊपर देश का भरोसा कम होता जा रहा है और लोगों का ग़ुस्सा बढ़ता जा रहा है.

दीपके ने कहा, "राजनीति की बात करें तो लोग कहते हैं कि हम सुबह किसी को एक पार्टी से चुनते हैं और शाम को वो किसी और पार्टी में होता है. सुबह हम एक सरकार के लिए वोट करते हैं और शाम को कोई और ही सरकार बन जाती है. जब वो नहीं होता तो ईडी-सीबीआई को भेजकर पार्टियों को तोड़ा जाता है. राजनीतिक सिस्टम से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है. ऐसा चलता रहा तो इस देश के लोकतंत्र के लिए ये बहुत ही ख़तरनाक संकेत हैं."