26-09-2026 • सुप्रीम कोर्ट देखेगा भोपाल का नया मास्टर प्लान    • नेपाल आपदा - 580 की मौत लगभग 2400 लापता    • जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला    • यूपी पुलिस का हॉफ एनकाउंटर - सीबीआई जांच     • उज्जैन में भक्तों ने किए भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन    • खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुर    • भोपाल के बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा     • हिमाचल में मानसून का कहर:155 लोगों की मौत    • अगस्त क्रांति में इंदौर का महत्वपूर्ण योगदान - डाॅ. महेन्द्र    • 'मिर्जापुर द मूवीज् के नए पोस्टर जारी    


16 Jan, 2026

'धुरंधर' ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड

42वें दिन 3 करोड़ की कमाई कर 'धुरंधर' ने वो कर दिखाया है जो अभी तक कोई भी फिल्म नहीं कर पाई. इसी के साथ इसने 'छावा' (1-35 करोड़ रुपये), स्त्री 2 (1.25 करोड़) और पठान (1.25) जैसी बड़ी हिट फिल्मों की 42वें दिन की कमाई को आसानी से पीछे छोड़ दिया है.

लगभग छह सप्ताह सिनेमाघरों में रहने के बाद भी, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकार शामिल हैं. चलिए यहां जानते हैं 'धुरंधर' ने रिलीज के छठे गुरुवार यानी 42 वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

आदित्य धर की दमदार पीरियड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस माना जा रहा है और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. जहां ज्यादातर ब्लॉकबस्टर फिल्में छठे हफ्ते में पहुंच भी नहीं पाती हैं.

वहीं 'धुरंधर' ने असंभव को संभव कर दिखाया है और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए 42 वें दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया है, जो चौंका देने वाला है. मकर संक्रांति की छुट्टी के कारण 'धुरंधर' के कलेक्शन में 41वें दिन शानदार तेजी आई थी. फिल्म ने बुधवार को 3 करोड़ रुपये कमाए थे. जिससे इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया था.

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने 42वें दिन, छठे गुरुवार को फिर 3 करोड़ रुपये कमाए.इसी के साथ इस फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 816 करोड़ रुपये हो गया है.

42वें दिन 3 करोड़ की कमाई कर 'धुरंधर' ने वो कर दिखाया है जो अभी तक कोई भी फिल्म नहीं कर पाई. इसी के साथ इसने 'छावा' (1-35 करोड़ रुपये), स्त्री 2 (1.25 करोड़) और पठान (1.25) जैसी बड़ी हिट फिल्मों की 42वें दिन की कमाई को आसानी से पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, इस समय 'धुरंधर' का कलेक्शन इन फिल्मों के मुकाबले लगभग दोगुने से भी ज्यादा है.

आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है और वर्तमान में वर्ल्डवाइड चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है. इस फिल्म ने 'केजीएफ: चैप्टर 2' (1251 करोड़ रुपये) और 'आरआरआर' (1230 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, यह अभी तक 'पुष्पा 2 द रूल' (1742.10 करोड़ रुपये) और 'बाहुबली 2 द कंक्लूजन' (1788.06 करोड़ रुपये) के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार नहीं कर पाई है.